Wednesday, December 3, 2014


कुछ कड़वे घूँट- अगर हजम हो तो

दुष्ट जन का जिसने संहार किया - 
क्या वह कृष्ण हमारे मन में हैं
संत जन का जिसने साथ दिया - 
क्या वह कृष्ण हमारे मन में हैं
लाज बचाई थी कृष्णा की जिसने-
क्या वह कृष्ण हमारे मन में हैं
पार्थ को जिसने उपदेश था दिया - 
क्या वह कृष्ण हमारे मन में हैं
हलवा पूरी और बताशे खाओ भक्तों- 
आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी है
कृष्ण के नाम पे मौज मस्ती करो - 
उत्सव तो बस बहाना एक है

No comments:

Post a Comment