Monday, November 11, 2013

किसी सत्संग में मैंने एक कथा सुनी थी, बहुत साल पहले / आज वह मुझे याद आ गया फिर से/ सोचा कि आप सभी से उसे सांझा कर लूं /
हुआ यूँ कि एक व्यक्ति था अत्यंत सम्पन्न/ घर में सभी सुख सुविधाएं उपलब्ध थी/ कमाई अच्छी थी / घर में काम करने के लिए नौकर चाकर थे / वह घर के सामने बरामदे में दिन भर बैठा रहता और सामने एक सुन्दर बगिया, जिसमें तरह तरह के फूल खिले रहते थे वर्ष भर, ऋतुओं के अनुसार , उसे देख कर आनंदित होता / घर के सामने कोई जान पहचान का व्यक्ति गुज़रे, तो उसे बुला कर , अपनी बगिया और सुन्दर सुन्दर फूलों के सौन्दर्य का बखान कर, आत्म प्रशंसा में मगन रहना ही उसका एक मात्र काम था/ वैसे बगिया का काम करने के लिए एक माली था , पर घर और बगिया का मालिक होने के कारण वह सारा श्रेय अपने आपको देना पसंद करता था /
एक दिन अचानक उसने देखा कि बगीचे में एक गाय घुस आयी है और पौधों को खाने के साथ साथ उन्हें रौंद भी रही है / संजोग से माली उस समय कहीं गया हुआ था / इसने आव देखा न ताव और गुस्से से भर कर एक मोटी सी लाठी उठा कर गाय को दे मारा / गाय बेचारी वहीं लुढ़क गयी / धन के मद में उन्मत्त हो कर उसने कोई पश्चाताप तो किया नहीं , गाय के मालिक को कुछ रुपये दे कर सोचा कि उसका दायित्व संपन्न हो गया /
मरने के बाद जब वह यमलोक पहुंचा तो चित्रगुप्त ने उसे गो ह्त्या का अपराधी कह कर उसके लिए दंड विधान करने की संस्तुति की / इसने आपत्ति करते हुए कहा, महाराज गाय को मैंने थोड़ी न मारा , वह तो मेरे हाथों का दोष है / यमराज ने तब उसे पूछा पौधों के लगाने में तुम्हारा कोई श्रम न होते हुए भी तुम उसका सारा श्रेय अपने को देते थे और गोहत्या के लिए दोषी तुम्हारा हाथ ?
तो मित्रों यह कथा मैंने इस लिए कही कि देश में अगर कोई अच्छा काम हो तो सरकार उसका सारा श्रेय अपने आपको देती है परन्तु हर बुराई का जिम्मेदार , विरोधी दल या जनता को बताती है , यह कैसा न्याय है / क्या सरकार की मनोवृत्ति इस व्यक्ति जैसा ही नहीं है ?

एक पीड़ादायक हास्य कथा

वार्षिक परीक्षा का परिणाम आ गया था - रिपोर्ट कार्ड ले कर बेटा जब घर पहुँचा तो पिता का दिमाग़ के पारा चढ़ गया . कहने लगे - नालयक शर्म नहीं आती तुझे हिन्दी में मात्र 12 अंक लिया है तूने . क्या करेगा बड़ा होने पर ?

बेटे ने कहा कंधे उचका कर - ओह डैड- कायकू हंगामा करेला है - तुम बस देखो हम जब बड़ा होएंगा न तो करोड़ों कमाएगा - नई कमाया तो अपुन के नाम का कुत्ता रख लेंगा तुम

पिता ने कहा - हे प्रभु - मैं हिन्दी साहित्य में शोध पत्र प्रस्तुत करके हिन्दी विद्वान कहलाता हू और मेरे घर में यह नालयक कैसे जन्म ले लिया. उन्होने बेटे से कहा - बता तो कैसे कमाएगा करोड़ों ?

बेटे ने कहा फिलम और सीरियल में डायलॉग लिखने का काम करेंगा ना अपुन . उधर ऐसा इच हिन्दी चलता जानता नहें क्या ?

क्या यह सच नहें है ?

समाज के 2 रंग 2 चेहरे 

पहला दृश्य

दरवाज़े पर घंटी बजती है - पत्नी जा कर दरवाज़ा खोलती है - पड़ोसी की पत्नी खड़ी है- कहती है बहन इन्हे तेज़ बुखार है ज़रा भाई साहब से कहना इन्हे डॉक्टर के पास ले जाएँ, बड़ी मेहरबानी होगी 
जवाब मिलता है क्या करें बहन इन्हे भी तेज़ सर दर्द है- बिस्तर से उतना मुश्किल है -वरना ज़रूर जाते यह - पड़ोसी के काम आना तो पहला धर्म है - फिर और कुछ कहे बिना दरवाज़ा बंद कर देती है
भीतर आने पर पति पूछता है - कौन था भाई . पत्नी ने सारी बात बता दी- पति ने राहत की साँस ली - कहा अच्छा किया आज क्रिकेट का मेच जो देखना था - दोनों खुश ..

दूसरा दृश्य

दरवाज़े पर फिर घंटी बजती है - पत्नी जा कर दरवाज़ा खोलती है- सामने कामवाली बाई खड़ी है- कहती है मालकिन पता है सामने एक ट्रक पलट गया है साबून से लदा हुआ है . मालकिन कहती है एक मिनट रुक - भागती हुई अंदर आती है - पति से कहती है बंद करो यह क्रिकेट मेच - 2 - 4 खाली बोरियाँ लो और जाओ सामने ट्रक पलट गया है साबून का जितना ला सको ले आओ पुलिस आने से पहले - मैंने कामवाली बाई को रोक रखा है तुम्हारी मदद के लिए - इस बार भी दोनों खुश

समाज आजकल ऐसी ही खुशियाँ में मगन है - और फ़ुर्सत कहाँ है किसको

पिता - बेटा तुझे पता है न - हमने जिसदेश में जन्म लिया है उसे हम अपनी मातृभूमि कहते है
बेटा - हाँ पिता जी 
पिता - जिस प्रकार तुम अपनी माँ की इज़्ज़त करते हो- उन्हे प्यार करते हो- मातृभूमि से भी तुम्हे प्यार करना चाहिए - उसकी इज़्ज़त करनी चाहिए 
बेटा - हाँ पिता जी 
पिता - तो बताओ तुम इस के लिए क्या कर सकते हो 
बेटा - क्रिकेट मेच के समय सर मुंडा कर और चेहरे पर रंगा लगा कर तिरंगा का डिजाइन बना सकता हूँ और चौका छक्का लगने पर तिरंगा लहरा सकता हूँ 

पिता मन ही मन सोचता है शायद देश प्रेम की परिभाषा बदल गयी है आज के युग में

सोचनेवाली बात

जीतेंगे तो 1 रुपये का अनाज - कैसा सुनो है बहाना
नमक मिले 20 रुपये का जो पहले सेर का था बस 2 आना-----

देस कभी था सोने की चिड़िया - दादा परदादा कहा यह करते थे 
बिन ताले के जनता देश में चैन से नींद लिया करते थे 
चोर तो अब साहूकार बना है यहाँ पर कैसा आया ज़माना
नमक मिले 20 रुपये का जो पहले सेर का था बस 2 आना-----

लूट के देशको खाया यवन क़ौम ने - अँग्रेज़ों ने भी कुछ न छोड़ा
उनके जो पुछल्ले रह गये - शासन के नाम किया सैकड़ों बखेड़ा
जो चमचे हैं उनको मस्ती - और शरीफ भरते हैं भाई जुर्माना
नमक मिले 20 रुपये का जो पहले सेर का था बस 2 आना-----

बंधक न बनो 5 साल तक - हरे हरे नोट की तुम लालच में
देश बचेगा जो तुम भी बचोगे - देश बचाओगे हर हालत में
60 सालों से जो रुलाए हैं तुमको- उनको सबक है सीखलाना
नमक मिले 20 रुपये का जो पहले सेर का था बस 2 आना-----

यू पी ए का यह मूल मन्त्र है उत्पात - पाजिपन-और अन्याय
इनके झाँसे में जो आ जाओगे छाती पीट कहना बस हाय हाय
एक ही थैली के चट्‍टे बट्‍टे जो ठीक से उनको है पहचानना
नमक मिले 20 रुपये का जो पहले सेर का था बस 2 आना-----

"राहु" ग्रसित एक है यहाँ "राहुल"
"शनि" के असर में है "सोनिया" 
"साढ़े साती " अब हो गयी है शुरू
काम न आएगा कोई कीमिया//

नाम से बतलाए जीत लूँ हर दिशा
पर सिर्फ़ उपर देख के भौंकता है
सर पर सफेद बाल का बोझ ले के
काली बिल्ली एक छींकता ही है //

कोई "मनहूस" तो कोई " ज़रायाम "
किस किस पे कहो मैं रखूं नज़र
बाप दादाओं ने किए पाप जो थे
अब वक़्त है उसका होगा असर //

बैल की जोड़ी थी कभी निशानी
खेती का तो सर्वनाश कर दिया
गाय बछड़ा फिर नया चिन्ह हुआ
गौ माता को काट व्यापार किया //

कटा हाथ अब हैं दिखाते यह
भीख माँगे बन कर दर दर
ऐसे कमीने हैं लोग यह सारे
पीछा न छोड़ेंगे भी मर कर //

अब तुमको ही कुछ करना है
गाँठ बाँध लो बात यह भाई
बकरा बनो न अब शेर बनो
सामने खड़ा देखो क्रूर कसाई //